BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त डीएस राजपूत ने राजस्व विभाग की समीक्षा की, जुलाई माह में कम हुए राजस्व वसुली पर जताई नाराजगी

भिलाई 03। गुरूवार दिनांक 22 अगस्त 2024 को नगर निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय में राजस्व विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। निगम कमिश्नर डी एस राजपूत ने इस दौरान राजस्व वसूली के कार्य में लगे सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों से वार्डवार वसुली पर चर्चा की गयी।

उल्लेखनीय है कि सभी 40 वार्डो में लिये जाने वाले संपत्तीकर, समेकितकर, जलकर, भू भाटक एवं शिक्षा उपकर के संबंध में वार्ड प्रभारी कर्मचारियों के द्वारा जानकारी प्रदान की गयी। वही इस बैठक में जुलाई माह में कम राजस्व वसूली के कारण निगम की आर्थिक स्थिति पर पड रहे प्रतिकूल प्रभाव से निपटने को लेकर भी चर्चा हुई।

यहा गौरतलब है कि निगम स्वायत्तशसी संस्था होने के कारण कर्मचारियों का वेतन, वाहनो का ईधन सहित अन्य दैनिक खर्च का संपूर्ण भार राजस्व वूसली से प्राप्त होन वाले राशि पर निर्भर रहता है। इस कारण किसी माह कम हुए राजस्व वसुली के चलते निगम की वित्तीय व्यवस्था बिगडने की संभावना रहती है।

जिसे दृष्टिगत रखते हुए बैठक के दौरान निगम कमिश्नर डी एस राजपूत ने समस्त राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कडे शब्दो में अपनी बात रखते हुऐ कहा कि आप सभी कर्मचारी जो राजस्व विभाग में कार्यरत है इस तथ्य से भलीभांति परिचित है कि राजस्व वसूली से प्राप्त राशि से निगम के सर्वाधिक कार्यो को पूर्ण किया जाता है।

एैसे में राजस्व कमचारियों की भूमिका निगम में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। जैसे भी संभव हो लोगो से घर घर तक पहुंच कर संवाद स्थापित करे और शत प्रतिशत करो की वूसली सुनिश्वित करे। श्री राजपूत के द्वारा यह भी कहा गया कि जिस वार्ड में वसुली का प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप नही होगा वहां के जिम्मेदार कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

निगम कमिश्नर श्री राजपूत के द्वारा राजस्व कर्मियों से यह भी कहा गया कि यदि आप लोगो की तरफ से राजस्व वूसली के कार्य को और सुनियोजित और सफल बनाने का कोई सुझाव है वो उसका स्वागत है।

इस दौरान बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, सहायक राजस्व निरीक्षक रामअवतार साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक भागवत निर्मलकर, सहायक राजस्व निरीक्षक रामचन्द्रा निषाद, सहायक राजस्व निरीक्षक कन्हैया सोनी, सहायक राजस्व निरीक्षक शत्रुहन सिन्हा, स.रा.नि.संतोष सिन्हा, सहायक राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक मोहम्मद यासीन, सहायक राजस्व निरीक्षक सरोजनी यदु, सहायक राजस्व निरीक्षक दुष्यंत चतुर्वेदी, सहायक राजस्व निरीक्षक. बलराम चेलक, सहायक राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चन्द्राकर, सहायक राजस्व निरीक्षक अर्जुन पाल, सहायक राजस्व निरीक्षक दिलीप देवांगन, सहायक राजस्व निरीक्षक अशोक शर्मा ये सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Posts