BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त अजय त्रिपाठी ने साफ सफाई व्यवस्था का लिया जायजा: डायरिया के प्रति जागरूकता हेतु मुनादी करने के दिए निर्देश

भिलाई 3। दुर्ग कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा से प्राप्त निर्देशानुसार नगर  निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा डायरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं पानी सप्लाई की टेस्टिंग बढ़ाने, स्वास्थ्य-सफाई एवं वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किये है। दुर्ग जिले के कुछ क्षेत्रों में डायरिया रोग से संक्रमित पाए गए मरीजों के मद्देनजर एहतियातन यह कार्यवाही की जा रही है। वॉटर सप्लाई विभाग द्वारा सभी ओवरहेड टैंक एवं टेल एंड पर डेली वॉटर टेस्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। वॉटर टेस्टिंग हेतु पम्प ऑपरेटर द्वारा सैम्पल कलेक्ट किए जा रहे हैं। सैम्पल हेतु गलियों को आधार बना कर प्रत्येक गली में घरों में सप्लाई होने वाले पानी में क्लोरीन की मात्रा की टेस्टिंग की जा रही है। साथ ही सफ़ायी सुपरवाइजर एवं जल विभाग के अमले द्वारा लीकेज का सर्वे किया जा रहा है ताकि उन्हें दुरुस्त किया जा सके।

इसके अतिरिक्त जागरूकता हेतु मुनादी कराई जा रही है। मितानिन एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर सम्भावित बीमार का पता लगाया जा रहा है। सभी मितानिन को एवं ऑपरेटर को टेस्टिंग किट दिए गए हैं। क्लोरीन टेबलेट वितरण एवं उनके उपयोग हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस सम्पूर्ण अभियान की सफलता के लिए निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर को नोडल बनाया गया है। दैनिक रिपोर्ट नोडल  द्वारा निगम आयुक्त को प्रतिदिन शाम को सौंपने निर्देश दिए गए हैं।

समस्त आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता एवं मितानिनों को प्रत्येक वार्ड विशेष कर इंदिरा नगर हथखोज, घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी, राजीव पारा भिलाई-03, डबरा पारा भिलाई-03 एवं  जी केबिन चरौदा में अलर्ट रहने तथा रोगियों का पता लगाने कहा गया है। इसी क्रम में निगम के जल प्रदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन लीकेज के त्वरित सुधार सहित तथा पाइप्लायन को नालियों से दूर करने निर्देशित किया गया है।

निगम महापौर निर्मल कोसरे  ने जनहित में क्षेत्रवासियों से अपील की है कि पानी में क्लोरीन टैबलेट का उपयोग करें, पानी उबालकर पिएं तथा किसी भी प्रकार की डायरिया का लक्षण दिखाई देने पर अपना एवं अपने परिवार जनो का निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य करावे। महापौर द्वारा सभी वार्ड के पार्षदो से इस कार्य में सहयोग करने कहा गया है। यह जानकारी जन संपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया की गई है।

Related Posts