भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त अजय त्रिपाठी ने निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्गो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे एकत्र हुए कचरे को हटाये जाने के निर्देश सफाई विभाग को प्रदान किये गये है। भिलाई-चरौदा की सीमा प्रारंभ होने वाले स्पाट डबरापारा भिलाई-03 से लेकर चरौदा चौक के हनुमान मंदिर तक निगम आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया। इस समय निरंतर बरसात होने से पानी के साथ बहकर रोड के किनारे एकत्र हुए कचरे के कारण सर्विस रोड पर गंदगी दिखाई दे रही थी। जिसे हटाकर सड़क साफ करने का कार्य सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
गौरतलब है कि नियमित रूप से सफाई निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जाने के पश्चात पानी बरसने से रोड के किनारे मिट्टी और अन्य कचरा संग्रहित हो जाता हैा जिसके सर्विस रोड एवं अंदरूनी मार्ग में बिखरने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पडता है। इसे नियमित रूप से साफ करने की कवायद निगम द्वारा की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त के साथ निगम स्वास्थ्य अधिकारी अश्वनी चंद्राकर, स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल चन्द्राकर, सफाई दरोगा कौशल तिवारी, त्रिभुवन देवांगन, सहित अन्य उपस्थित रहे।
निर्माण सामग्री रख सड़क और नाली जाम करने वालो पर हुई कार्यवाही भिलाई चरोदा निगम के आयुक्त अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में पूरे दिन शहर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन भवन निर्माण करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी जिनके द्वारा रत- गिट्टी और डिसमेंटल रोड पर बिखरने के कारण मार्ग अवरूद्ध हो रहा था।
भवन निर्माण स्थल पर ऐसे निर्माण कर रहे लोगो पर भी फाईन लगाने के साथ समझाईस दी गयी जिनके मलबे और बिल्डिंग मटेरियल के कारण सर्विस रोड के किनारे की नालियों में निस्तारी प्रभावित होकर पानी जान हो रहा था।
निगम आयुक्त ने बताया कि बरसात लगातार होने पर सर्विस रोड सहित सभी मार्गो पर यदि मलबा, मुरूम या रेत बहकर सड़क पर आती है तो फिसलन से सड़क पर दुर्घटना होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता। इसे रोकने के लिये सख्ती की जायेगी साथ ही 24 घंटे से ज्यादा यदि किसी भी भवन निर्माण करने वाले के द्वारा नार्ग या नाली बाधित की गयी तो उन लोगों के खिलाफ कडी कार्यवाही निगम भिलाई चरोदा द्वारा की जायेगी। चरोदा के समता कालोनी, आदर्श नगर, शिक्षित नगर इंदिरा नगर तथा डी. मार्ट के करीब निरीक्षण किया गया।











