भिलाई 3। सोमवार की सुबह नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा कार्यालयीन समय पर खुलते ही हड़कंप मचा गया। निगमायुक्त अजय त्रिपाठी एक्शन मोड़ में दिखे और निगम का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने संपदा विभाग, अकाउंट विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल कार्य विभाग, राजस्व विभाग, स्टेशनरी विभाग, स्वच्छता विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण कर वहा के रिकॉर्ड और कर्मचारियों की उपस्थिति चेक किया। निरीक्षण के दौरान निगम कर्मचारी तरोशन मरकाम, चंद्रशेखर साहू, ललित सिरमौर, सुखीराम, अमृत पाल, चुम्मन लाल साहू, ममता बंछोर, भुवनेश्वरी बंछोर तथा चंचला नायक अनुपस्थित पाई गई।
अनुपस्थित पाये गए इन सभी कर्मचारियों को आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। इन सभी कर्मचारियों को 01 मार्च तक उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। ज्ञात हो कि भिलाई चरोदा निगम आयुक्त को पिछले कई दिनों से कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नही पहुचने और कार्य स्थल पर अनुपस्थित रहने की शिकायत मिल रही थी इसी शिकायत की जांच करने आज निगम आयुक्त ने सुबह औचक निरीक्षण किया और शिकायत सही भी पाई गई।
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरन कर्मचारियों से सख्त लहजे में कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं कि जाएगी। समय पर कार्यालय आये और समय पर ही जाये। कार्यालयीन समय मे अपने अपने विभाग में उपस्थित रहे ताकि कोई भी हितग्राही या प्रार्थी आये तो आप उसे उपस्थित मिले और उनका काम आसानी से हो सके, उन्हें इधर उधर भटकना ना पड़े। दूर दराज क्षेत्र से आने वाले लोगों को आपके अनुपस्थिति से उन्हें बार बार कार्यालय आना पड़ेगा जिससे उनको तकलीफ होगी जो कि उचित नही है। मुख्यमंत्री जी और कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार हितग्राहियों/पीड़ित व्यक्ति का काम कम समय मे और बड़ी आसानी से करना है, उन्हें ज्यादा भाग दौड़ ना करना पड़े, इस बात का ध्यान रखना है। साथ ही उनसे मित्रवत व्यवहार किया जाए।
आयुक्त ने कहा कि ये औचक निरीक्षण अंतिम निरीक्षण नही है आगे और भी निरीक्षण किया जाएगा, अभी तो सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, अगली बार ऐसा हुआ तो बड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसलिए कोशिश करे की ऐसी स्थिति दुबारा ना हो।















