भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा दिनांक 18-11-2022 को निगम क्षेत्र के गोठान और कम्पोज्ड सेंटरो का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सहायक अधिकारी अश्वनी चन्द्राकर , स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, सामुदायिक संगठक कुंती वर्मा तथा यशवंत राजपुत ने उपस्थित रहकर गौठान एवं कम्पोज्ड सेंटरो के .द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्रदान की।
वर्तमान में कम्पोज्ड सेंटर, गौठान, खाद्य के रखरखाव, भंडारण तथा पैरा एकत्रीकरण के संबंध में निगम आयुक्त के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारी कर्मचारियों को प्रदान किये।
गौरव पथ सडक निर्माण कार्य परीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त ने प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिडकाव करने संबंधित एजेंसी को आदेश प्रदान किये, जिससे इस सड़क से आने-जाने वाले लोगों को धुल का सामना ना करना पडे। यह जानकारी जन संपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया।
















