भिलाई 3। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा दिये गए निर्देशानुसार आयुष्मान भारत योजना का काम भिलाई-चरोदा निगम कर्मियो द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इस कार्य में निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा निगम के कर्मचारियों के साथ सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, NULM के सी आर पी के साथ साथ उप अभियंताओं को भी ज़िम्मेदारी दी है। नोडल अश्वनी चद्राकर के नेतृत्व में सभी तत्परता से लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य कर रहे हैं।
यहा बता दे कि शासन द्वारा नगर निगम चरोदा को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 93863 लोंगो का कार्ड हेतु पंजीयन करने का लक्ष्य था। माह फ़रवरी तक इस योजना का लाभ मात्र ५७००० लिंगों तक पहुँचा रहा था। कलेक्टर दुर्ग श्री मीना के निदेशन पर भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में प्रत्येक पात्र एवं इच्छुक व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचने शिविर लगाकर कार्य शुरू किया गया। हर व्यक्ति का सर्वे एवं पंजीयन हो जाये इसके लिए घर घर पहुँच कर इस लेडी को किया जा रहा है। इस दौरान 74511 लोगो का अब तक आयुष्मान पंजीयन हो चुका है। बचे ह्यूज लोंगो में अधिकांश का आधार अपडेटिंग का इशू है जिस पर अभियान चलाकर कम किया जा रहा है।शेष बचे हुए लोगो को योजना से जोड़ने नियमित रूप से निगम कर्मचारियो द्वारा घर-घर सत्यापन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि लक्ष्य के विरूद्ध 90.4% के करीब कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में आधार अपडेट नही होने के कारण, निगम क्षेत्र में निवासरत नही होने के कारण, अन्य जगहों पर स्थानांतरित तथा पलायन कर चुके लोगो के कारण 10% के करीब आयुष्मान भारत योजना पंजीयन का कार्य शेष है।
सहायक स्वास्थ्य एवं लेखाधिकारी अश्विनी चंद्राकर ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे 16 कम्प्यूटर ऑपरेटरो ने विगत दो माह तक प्रत्येक घर जाकर आयुष्मान भारत पंजीयन हेतु दस्तक दी है। साथ ही सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, कामन सर्विस सेंटर संचालको को भी इस कार्य से संलग्न करने के कारण हमारे द्वारा 90%
तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फील्ड में आयुष्मान पंजीयन करने गए कर्मचारियो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6231 लोग आधार अपडेट नही होने के कारण योजना के लाभ से वंचि रहे। जबकि 116 लोगो ने इच्छुक नही होने के कारण आयुष्मान पंजीयन नह कराया। 416 व्यक्ति मृत पाए गए वही 2811 लोग इस समय भिलाई- चरोदा निवास नही कर रहे हैं। आंकड़ो से पता चलता है कि केवल 9221 जनो तक पहुंच बाकी है। जिसे शीघ्र पूर्ण करने आयुक्त ने निर्देश दिये हैं।
मार्ग अवरोध एवं सुगम यातायात के लिए अनियमित ठेला गुमटी पर भिलाई-चरौदा निगम प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध शहर में यातायात बाधित ना हो इसके स्ट्रीट वेंडर्स को नियमित एवं नियंत्रित करने के निगम आयुक्त चरौदा द्वारा दिनांक 11 जुलाई को प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भिलाई-03 चरौदा क्षेत्र में अवैध रूप से बिना अनुमति के ठेला और गुमटी लगाने वाली को प्रतिबंधित करने करने का कार्य किया है। अक्सर देखा जाता है की गुमटी ठेले बिना किसी व्यवस्था के जहां तहाँ सड़क किनारे लगा दिए जाते हैं। सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है की ज़्यादातर ठेले गुमटी किराएदरों द्वारा वेंडर्स को बना कर दिये जाते हैं।इस संबंध में जारी किये आदेश में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख है कि नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति गुमटी- ठेला बनाने एवं लगाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाती है । किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के द्वारा गुमटी अथवा ठेला का निर्माण किये जाने के पूर्व वेंडर्स की जानकारी देते ह्हुए निगम प्रशासन से इसके लिए विधिवत अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा। साथ ही इस आदेश की अवमानना कर गुमटी-ठेला खड़ा करने वालो पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।
गौरतलब है कि इस संबंध में निगम आयुक्त द्वारा इस प्रकार जानकारी देते हुए बताया गया कि शहर के नागरिकों को बहतर सुविधा उपलब्ध करने वेण्डिंग जोन बनाये जा रहे हैं।कलेक्टर महोदय दुर्ग से प्राप्त निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है की स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका भी प्रभावित ना हो तथा जनजीवन भी सुविधाजनक रहे।इस कार्यवाही का उद्देश्य अव्यवस्थित रूप से ठेला और गुमटी मार्ग पर खडा करने वालो पर अंकुश लगाना है। चर्चा के दौरान निगम आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा लिए गये निर्णय के पश्चात हमने निगम क्षेत्र में तीन स्थानों का चयन कर लिया है जिसे वेडिंग जोन के रूप में विकसित कर अब सभी स्ट्रीट वेंडर्स और ठेले पर व्यवसाय करने वालों को इसमें शिफ्ट करने की तैयारी है।इसके अतिरिक्त एनी जगहों पर भी वेण्डिंग जोन विकसित किए जाएँगे।
इस उद्देश्य के साथ जहां कहीं भी ठेला और गुमटी खडा कर अपना व्यापार करने वालो को उचित जगह निगम द्वारा प्रदान की जाएगी। जिससे ना सिर्फ व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि उनके समस्या का समाधान हो जाएगा। मुख्य सड़क एवं सर्विस रोड पर जाम लगने की स्थिति नहीं बनेगी। नये चौपाटी के रूप में वेंडिंग जोन विकसित हो जाएगें। एक स्थान पर वेंडिंग जोन में लगने वाली दुकानों से दुकान संचालकों को भी उनके व्यवसाय में अच्छा रिस्पांस मिलेगा। निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर एवं NULM मैनेजर आदित्य भटनागर को इस कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है।









