BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आम जनता से मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें: IG राम गोपाल गर्ग

बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा जिला बेमेतरा का वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेमेतरा में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने जिले के राजपत्रित अधिकारियो, थाना/ चौकी प्रभारियो एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि जनता ही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा, थाना/चौकी एवं कार्यालय में आम जनमानस शिकायत/समस्या को लेकर आये तो रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी समस्या को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होनें सभी थाना / चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग से संबंधित सभी रजिस्टर व रिकॉर्ड पूरी तरह कंप्यूटरीयकृत कर अपडेट रखें, ताकि उच्च अधिकारी द्वारा मांगे गए जवाब निर्धारित समय पर भेजे जा सके। सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि सभी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निश्चित समय अवधि में निपटारा कर पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाए।

आईजी ने कहा की फरियाद लेकर आने वाले लोगों से थाना व चौकी इंचार्ज स्वयं बात करें व मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत को धैर्य से सुन कर उसे शीघ्र अति शीघ्र निराकरण/समाधान का प्रयास किया जाएगा, तो निश्चित तौर पर समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगा तथा समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आएगी।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी से कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी की इस युग में अपने आप को पूरी तरह प्रशिक्षित एवं सक्षम रखें और उच्च अधिकारियों के निर्देश की पालन करते हुए मांगे गए जवाब को निश्चित समय अवधि में भेजना सुनिश्चित करें। उपस्थित पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को पुलिस की कार्यप्रणाली रहन-सहन जनता के प्रति मधुर व्यवहार और कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आईजीपी रामगोपाल गर्ग ने वरिष्ठ पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभी शाखा प्रमुखों के कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें गुणवत्ता पूर्वक कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया और लंबित फाइलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होनें सभी शाखा प्रभारियों को शाखा के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने तथा कार्यालय के शाखाओं में लंबित शिकायत / जांच, लंबित स्थायी/गिरफ्तारी, संमस वारंट, लंबित मोटर वारंट, मेडिकल बिल, यात्राभत्ता, सिक, अवकाश, गैरहाजिर प्रकरण, माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त जवाबदावा, लंबित गुम इंसान, लंबित पेंशन एवं अन्य, निर्माण कायों, फर्मो से प्राप्त लंबित बिल आहरण/भुगतान करने, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/पत्रों एवं शाखाओ में विभागीय पेंडिग शिकायत जांच व पत्रों की शीघ्र निकाल करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होनें जमीन संबंधी प्रकरण / शिकायत पर तत्काल राजस्व विभाग को वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्राचार कर निराकरण करने तथा समस्त शाखा प्रभारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत/जांच एवं पत्रों का अवलोकन कर सही समय पर जानकारी भेजने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कार्यालयों से वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाईन प्राप्त शिकायत की जानकारी लेकर जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देश दिए।

आईजी ने कहा कि मकान में किराये पर रहने वाले किरायेदारों एवं मुसाफिरों की आधार कार्ड एप से मिलान कर सख्त जांच करने एवं किराया देने वाले मालिक का नाम, किरायादार का नाम, माता, पिता, एवं परिवार के सदस्यों का नाम माता/पिता का नाम, वर्तमान पता, स्थायी पता, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड नं., पेन कार्ड नं., मोबाईल नंबर, शिक्षा संबंधी, फोटो, पहचानकर्ता का पूरा नाम पता एवं मोबाईल नंबर लिया जाकर आधार कार्ड की सख्त जांच कर चेकिंग कार्यवाही करने आवश्यक निर्देश दिए गए।

आम जनता से अपील की जाती है कि बाहरी व्यक्तियों को किराए में मकान देने से पूर्व इसकी सूचना अनिवार्य रूप से थाना में नोट कराएं। किसी भी अंजान लोगो को शहर/ग्रामों में ठहरने न दें साथ ही पुलिस थाना को सूचित करे। अनाधिकृत/अवैध रूप से रह रहें, अवैध अप्रवासी बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति जो बाहर से आकर कही रूका हो जो आपको संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पुलिस को दें।

उन्होंने ने अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवाओं और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना और चौकी में लंबित अपराधों, मर्ग, गुम इंसान और लंबित शिकायतों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर बल दिया।

आईजी ने कहा कि नए कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होगी। साथ ही समयबद्ध मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही, उन्होंने तलाशी और जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य बताते हुए, मामलों की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होनें नए लागू तीन आपराधिक कानूनों  नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

कम्यूनिटी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने के साथ-साथ मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने के दिशा-निर्देश भी दिए गए। आईजी ने विजिबल पुलिसिंग और चेकिंग अभियान को सक्रिय करने की बात कही। उन्होंने म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर क्राइम, और सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए।

महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के निराकरण के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” चलाने का भी निर्देश दिया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों पर पैनी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई।

उन्होंने ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने और अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ कानून और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होनें चोरी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और काम्बिंग गश्त करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। तथा गुमशुदा महिला/पुरूष की खोजबीन हेतु विशेष अभियान “आपरेशन तलाश” चलाकर अधिक से अधिक गुमशुदा महिला एवं पुरूष की दस्तयाबी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में थाना प्रभारी से थाना कार्य की समीक्षा कर थाना स्टाफ की डेली ड्यूटी को बेहतर करने, बीट एरिया के ग्रामों में एक्टिव रहकर अपराध नियंत्रण अनुसंधान कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में थाना प्रभारियों को समय समय पर अपने अधिनस्थ स्टाफ को ब्रीफ करने निर्देशित किए एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निकाल के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होनें साइबर अपराध के प्रति आमजनों को जागरूक करने तथा फाइनेशियल फ्रॉड के प्रकरणों में म्यूल अकाउंट को फ्रीज करने के संबंध में निर्देशित किया गया पश्चात नए कानून की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने एवं पुलिस विभाग के अधिनस्थ स्टाफ को भी नए कानून के बारे में अध्ययन कर उचित जानकारी रखकर पुलिस अनुसंधान कार्यों में सटीकता लाने अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने समेत बेल विरोध एवं दोषमुक्त प्रकरणों पर भी चर्चा कर उक्त हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पेंशन प्रकरणों, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने व विभागीय जांच समयपर निराकरण करने करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा आम जनता से पुलिस का बेहतर संबंध बनाने, कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, सायबर अपराधों व एटीएम फ्राड के संबंध में ग्रामो, हॉट/बाजारों, स्कूल/कालेजो में जागरूकता अभियान चलाने, सोशल एक्टीविटी में पुलिस विभाग का सक्रिय रहने व आम जनता में पुलिस विभाग का विश्वास बढ़ाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तथा सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों को ग्रामों का भ्रमण कर आम जनता से भेंट मुलाकात संवाद कर गांव की समस्या सुनने और उनके निराकरण के दिशा में कार्य करने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

आईजी ने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आईजी ने पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईजीपी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की आदर्श छवि को सशक्त करने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

Related Posts