BREAKING

Uncategorised

आम जनता के प्रति संवेदनशीलता के लिए सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह की पहल ला रही है रंग

सूरजपुर। 27 जून को शाम 07.30 बजे कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ कुंदन सिन्हा, स्टेनो टू कलेक्टर एवं संदीप विश्वकर्मा रीडर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे तभी कुंदा मोड़ हनुमान मंदिर से आगे उनकी नजर सड़क किनारे बेसुध पड़े व्यक्ति और उसके बगल में रो रहे दो बच्चों पर पड़ी। उनके द्वारा तत्काल गाड़ी रोक कर रो रहे बच्चों से पूछताछ किया गया तो रोते हुए बच्चों ने बताया की मेरे पापा की तबीयत खराब हो गई है। सड़क किनारे पड़े व्यक्ति की हालत देखकर कुंदन सिन्हा द्वारा पूरी जानकारी कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को दी गई। कलेक्टर द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डॉ. आर एस सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर चिकित्सक के साथ एंबुलेंस रवाना करने, हरीश राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को सूचित कर पुलिस बल भेजने तथा मौके पर बच्चे भी थे इसलिए चंद्रवेस सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा गया।

मेडिकल टीम एवं पुलिस बल के मौके पर पहुंचने उपरांत पूछताछ से ज्ञात हुआ कि सड़क किनारे पड़े व्यक्ति का नाम मिथुन विश्वास है और वह ग्राम सिलफिली का निवासी है। बाद में श्री मिथुन विश्वास के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। मिथुन विश्वास की स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनका उनकी पत्नी से पारिवारिक विवाद है और वह इस संबंध में अपने दोनों बच्चों के साथ थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे, वापस आते समय अचानक उनके हाथ पर मे खिंचाव आने लगा तो गाड़ी खड़ा करने के बाद गिर गए थे। मिथुन विश्वास और उनके रिश्तेदार के निवेदन पर पुलिस द्वारा मिथुन विश्वास को उनके घर भेजा गया। कुंदन सिन्हा स्टेनो टू कलेक्टर, संदीप विश्वकर्मा रीडर कलेक्टर और चंद्रवेस सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मिथुन विश्वास और उनके बच्चों को घर भेजने तक मौके पर उपस्थित रहे।

आपको बता दें की अभी कुछ दिन पूर्व कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के भ्रमण के दौरान जरही के पास दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति रोड पर पड़ा मिला था। जिसे कलेक्टर द्वारा अपने वाहन से लेकर अस्पताल में भर्ती करा कर उसके इलाज की व्यवस्था कर उसके जीवन की रक्षा की गई। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष भी अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसके जीवन की रक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी नागरिकों से पुनः अपील की गई है कि यदि उनको कहीं भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जानकारी मिले तत्काल जिला सूरजपुर के कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 9329348574, 932935449, 9111033446, 9302728125 पर दे। जिससे समय से पीड़ित व्यक्ति को आवश्यक मदद कर उनके जीवन की रक्षा की जा सके।

Related Posts