सचदेवा ने कहा कि एक सुंदर और विकसित दिल्ली बनाने के लिए अब लगातार काम करना होगा। इससे 10 वर्ष से रुका हुआ विकास कार्य भी पूरा हो सकेगा…
नईदिल्ली (ए)। आम आदमी पार्टी (आप) के तीन निगम पार्षद शनिवार को एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया, हरिनगर से निखिल चपराना और आरकेपुरम से धर्मवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहें। उन्होंने सभी आप से आए पार्षदों को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से देश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और अब दिल्ली की बारी है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है, उसका नतीजा उन्हें सरकार का गठन होते ही मिलना शुरू हो जाएगा।















