BREAKING

Uncategorised

आबकारी विभाग द्वारा सील किये गए बार मे घुसकर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तर, नगदी सहित समान जप्त

रायपुर। थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 103/21 धारा 457, 380 भादवि के प्रकरण में 04 नफ़र आरोपी गिरफ्तार कर चोरी गए 01 नग एलइडी टीव्ही, 02 नग कड़ाई, 01 स्टील का थाली गिलास और नगदी 1500/रु को जप्त किया गया।
अजय यादव उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, मनोज ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती के आदेशानुसार थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के निर्देश पर उप निरीक्षक अरुण मरकाम द्वारा हमराह स्टाफ के साथ सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी 01. जितेंद्र उर्फ जरहा पिता रामधर साहू, 02. गजेंद्र यादव पिता सुखनंदन यादव, 03. मुकेश सोनकर पिता कांतिलाल सोनकर, 04.मनोज उर्फ माईकल ध्रुव पिता सुकलवा ध्रुव साकिनान भाठागांव पुरानीबस्ती रायपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के कब्जे से 01 नग एलईडी टीव्ही, 02 नग कड़ाई , 01 स्टील का थाली गिलास और नगदी कुल 1500/₹ जप्त किया गया।
आरोपियो द्वारा भाठागांव जिलेट बार थाना पुरानी बस्ती से दिनांक 26/04/2021 को प्राथी के बार मे रखे उक्त मशरूका को चोरी कर ले गए। थाना पुरानी बस्ती द्वारा अपराध कमांक -103 / 21 धारा 457, 380 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 04 नफ़र आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
संक्षिप्त विवरण – दिनांक 28.01 2021 को प्रार्थी सत्यम तिवारी पिता उपेंद्र तिवारी उम्र 40 साल निवासी मकान नंबर 29 शुभम विहार महावीर नगर रायपुर द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह भाठागांव में स्थित जिलेट बार का संचालन करता है तथा कोविड-19 संक्रमण के चलते लॉक डाउन होने के कारण दिनांक 09/04/02021 को शाम 6:00 बजे इसके बार को आबकारी विभाग द्वारा सील किया गया था, दिनांक 26/04/20 21 को एक ग्राहक ने फोन करके बताया कि आप के बार की लाइट जल रही है फिर वहाँ दिनांक 28/04/2021 के 12:00 बजे अपने दोस्त भूपिंदर आनंद के साथ वहाँ जाकर बाहर खिड़की से देखा तो अंदर की लाइट जल रही थी फिर साइड में लगे सटर लॉजिंग जाने का रास्ता है का ताला खोलकर अंदर ऊपर रेस्टोरेंट में गया जहां देखा कि रेस्टोरेंट में लगा एलईडी टीवी वाइस कंपनी का नहीं था एवं सामान बिखरा हुआ पड़ा था रेस्टोरेंट में किचन होते हुए बाहर जाने के रास्ते में लगा दरवाजा टूटा हुआ था। बार में रखा बीयर की बोतल अंग्रेजी शराब राशन समान व बर्तन एवं काउंटर के गल्ले में रखा लगभग 2000/रु कुल अनुमानित 75000/रु कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी थाना पुरानीबस्ती के निर्देशानुसार उप निरीक्षक अरुण कुमार एवं हमराह पेट्रोलिंग आरक्षक- 2036 राजकुमार एव अन्य स्टाफ़ के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर पता तलास कर गिरफ्तार किया गया आरोपी जितेंद्र साहू उर्फ़ जरहा पिता रामाधार साहू उम्र 20 साल निवासी गणेश चौक छिरापारा भाठागांव के कब्जे से एक एलइडी टीवी 55 इंच तथा नगदी 300/रु आरोपी गजेंद्र यादव पिता सुखनंदन यादव उम्र 23 साल निवासी नीम चौक बजरंगबली मंदिर के पास भाठागांव रायपुर से 02 नग कढ़ाई एवं 400/रु नगद आरोपी मुकेश सोनकर पिता कांतिलाल सोनकर उम्र 20 साल निवासी छीरापारा भाठागांव रायपुर से एक स्टील का थाली और गिलास एवं नगद 500/रु एवं आरोपी मनोज उर्फ माइकल की सुकलवा उम्र 26 साल निवासी भाठागांव रायपुर के कब्जे से नगद 300/रु जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर पेस किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- 01.जितेंद्र साहू उर्फ़ जरहा पिता रामाधार साहू उम्र 20 साल निवासी गणेश चौक छिरापारा भाठागांव रायपुर
02.गजेंद्र यादव पिता सुखनंदन यादव उम्र 23 साल निवासी नीम चौक बजरंगबली मंदिर के पास भाठागांव रायपुर
03. मुकेश सोनकर पिता कांतिलाल सोनकर उम्र 20 साल निवासी छीरापारा भाठागांव रायपुर
04. मनोज उर्फ माइकल की सुकलवा उम्र 26 साल निवासी भाठागांव।

Related Posts