BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आबकारी विभाग द्वारा तीन लाख की मध्यप्रदेश निर्मित 61 पेटी विदेशी शराब एवं वाहन जप्त

दुर्ग। कलेक्टर दुर्ग डाॅ. सर्वेश्वर भूरे के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी, दुर्ग के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध मदिरा परिवहन की सूचना पर रात्रि गश्त एवं नाका चेकिंग दौरान 26 जून को आरोपी दुर्जन बाघ आ. कंदरूपा बाघ एवं सोनी साहू आ. दिलीप साहू, भिलाई निवासी के कब्जे से 61 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा मात्रा 549 बल्क लीटर मदिरा एवं वाहन जप्त कर छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 32(2), 59(क) एवं 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दीपक कुमार ठाकुर, मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक नेतराम राजपूत, दयालाल साहू, आबकारी आरक्षक देवी लाल तिवारी, सरजू राम राजवाडे, रोशन लाल बंजारे, जागेश्वर सिंह दाऊ, विवेक श्रीवास्तव, महेंद्र नाग सहित वाहन चालक वासु मौजूद रहे।

Related Posts