BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आप सोचिए जहां-जहां कांग्रेस आती है वहां आतंकी, दबंग और दंगाई के हौसले क्यों बढ़ते हैं? पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जा रही है और बीजेपी आ रही है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस का डिब्बा गुल है.अब राजस्थान की बारी है…

बाडमेर (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनकी सरकार राजस्थान में जाने वाली है. ये लोग (कांग्रेस) भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. उन्होंने इस दौरान दावा किया कि बीजेपी की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में कहा, ”राजस्थान चुनावों में लाल डायरी की चर्चा भी खूब है. क्या लाल डायरी के बाद कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जितना चाहिए. मै तो आपसे कहूंगा की आप सभी भी जो भी कोंग्रेसी नेता आपसे वोट मांगने आएंगे तो उससे लाल डायरी के बारे में जरूर पूछना।” उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान कह रहा है कि जा रही है कांग्रेस और बीजेपी आ रही है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस का डिब्बा गुल है.अब राजस्थान की बारी है।

पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने कठाक्ष करते हुए कहा कि आप सोचिए, जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां आतंकी, दबंग और दंगाई के हौसले क्यों बढ़ते हैं?  इसका जवाब है- कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति। कांग्रेस राजस्थान को उस दिशा में ले जा रही है. जहां राजस्थान की संस्कृति और परंपरा खतरे में पड़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में राजस्थान में आप लोग कोई भी तीज त्योहार शांति से नहीं मना पाए हैं. कभी दंगे, कभी पत्थरबाजी, कभी कर्फ्यू… कांग्रेस की पिछले पांच सालों की यही तस्वीर रही है। इसलिए कांग्रेस को यहां से हटाना बहुत जरूरी है।

अशोक गहलोत का किया जिक्र पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के रिश्तेदारों पर आरोप लगते हैं. कांग्रेस विधायक महिलाओं के खिलाफ खुलकर बयान बाजी करते हैं. जब मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) ऐसे हों जो कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को फर्जी बता दे तो अत्याचारियों के हौसले बुलंद ही हो जाते हैं. बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 25 नवंबर को होगी, जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Related Posts