BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आपातकाल देश के इतिहास का काला अध्याय – शिरीष अग्रवाल

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिरीष अग्रवाल का सेक्टर 8 हनुमान मंदिर में आगमन हुआ। कार्यक्रम में शिरीष अग्रवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिरीष अग्रवाल ने मुख्य रूप से आपातकाल विषय पर अपनी बातें रखी जिसके तहत किस तरह से 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र का गला उस समय की केंद्र की कांग्रेस सरकार के द्वारा घोटा गया। आपातकाल देश के इतिहास का काला अध्याय है।

श्री अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं कार्यशैली के बारे में युवाओं का मार्गदर्शन किया। जिसमे मुख्य रूप से अनिल सरना, संतोष निर्मलकर, कुलदीप शर्मा, जयंत, कैलाश निहाल, राहुल भोसले, तेजस, रोहन सिंह, उदय भास्कर, इंद्रभान , अमन,चेतन ,शशांक ,अंकुश ,वेंकट उपस्थित थे।

Related Posts