BREAKING

घर-परिवारफीचर्डविविध

आपने LKG, UKG का नाम तो खूब सुना होगा, क्या आप जानते है इसका फुल फॉर्म क्या होता है?

आपने स्कूल के संदर्भ में इस्तेमाल होने वाला एलकेजी और यूकेजी शब्द तो कई बार सुना होगा. पर क्या कभी सोचा है कि इसका पूरा मतलब क्या होता है? आइये हम बताते हैं…

नईदिल्ली (ए)। छोटे बच्चों के स्कूल जब क्लास की बात चलती है तो अक्सर एलकेजी और यूकेजी नाम की क्लासेस सामने आती हैं. सभी बच्चे नर्सरी के बाद एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन लेते हैं. हमने इन कक्षाओं का नाम तो कई बार सुना है पर क्या कभी मन में ये सवाल आया कि इनका फुल फॉर्म क्या होता है. आखिर बच्चे जब इन क्लास में जाते हैं तो इनका मतलब क्या होता है।

एलकेजी का फुल फॉर्म: एलकेजी का फुल फॉर्म होता है लोअर किंडरगार्टन. ये प्ले ग्रुप और नर्सरी के बाद अगली क्लास होती है. इसमें पहुंचने पर भी बच्चे खास पढ़ाई नहीं करते हैं बल्कि एकदम बेसिक चीजें सीखते हैं. जैसे चित्र पहचानना, लाइनें खींचना, ड्रॉइंग बनाना, कविता पाठ आदि ही बच्चे इस क्लास में सीखते हैं. थोड़ा-बहुत राइटिंग वर्क भी इस क्लास में होने लगता है।
यूकेजी का फुल फॉर्म क्या है: लोअर किंडरगार्टन से एक ऊपर की क्लास है अपर किंडरगार्टन और यही है यूकेजी का फुलफॉर्म. ये दोनों ही क्लास अपने शॉर्ट फॉर्म में ज्यादा फेमस हैं और एलकेजी और यूकेजी के नाम से ज्यादा जानी जाती हैं. एलकेजी पूरा करने के बाद यूकेजी में एडमिशन होता है।
किंडरगार्टन का क्या मतलब है:इन क्लास में पढ़ाई को ज्यादा महत्व न दिया जाए और बच्चों का बचपन बना रहे इसीलिए शायद इस नाम के बारे में विचार किया गया होगा. किंडरगार्टन यानी बच्चों के लिए गार्डन या बगीचा. एलकेजी और यूकेजी को बेसिक क्लास मानते हैं जहां उनका परिचय पढ़ाई से कराया जाता है. इन क्लासेस में पढ़ाई का खास दबाव नहीं होता हालांकि ये स्कूलों पर भी निर्भर करता है।
प्रिपरेट्री स्कूल में होती है पढ़ाई: नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में यूं तो खास पढ़ाई का बोझ नहीं होता लेकिन ये स्कूल पर भी निर्भर करता है. अगर प्रिपरेट्री स्कूल है यानी ऐसा स्कूल जहां क्लास वन में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस को पास करने की तैयारी करवायी जाती है तो यहां पढ़ाई दूसरे स्कूलों से ज्यादा होती है।

Related Posts