इन दिनों सोशल मीडिया पर कई हैरतअंगेज वीडियो सामने आते रहते हैं. जिन्हें देख यूजर्स दंग रह जाते हैं. वहीं ऐसे वीडियो यूजर्स का मनोरंजन करने के साथ ही उनमें रोमांच भी पैदा करते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मछली को काफी खतरनाक तरीके से सांप, बिच्छू और खतरनाक कीड़े खाते देखा जा रहा है।
आमतौर पर मछलियां पानी के अंदर रहकर शिकार करती नजर आती हैं. कई मछलियां शैवाल तो कुछ बड़ी मछलियां छोटी मछलियों को अपना शिकार बनाती हैं. वहीं कुछ ऐसी घातक मछलियां भी होती हैं जो कुछ खतरनाक जीवों को भी अपनी खुराक बना लेती हैं. जिन्हें देख हर किसी को काफी हैरानी होती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर यूजर्स की नींद उड़ाए देखा जा रहा है।
सांप और बिच्छू को भी नहीं बख्शा: वायरल हो रही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @OTerrifying नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो में एक मछली को देखा जा रहा है, जो पहली नजर में किसी आम मछली की तरह नजर आ रही है. वहीं वीडियो में आगे बढ़ने पर देखा जा रहा है कि मछली को खाने के लिए उसके टैंक में एक गोजर को छोड़ा जाता है. जिसे पलक झपकते ही वह मछली अपने पैने दांतों से टुकड़ों में काट कर खा लेती है।
https://twitter.com/OTerrifying/status/1602495372655558658?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602495372655558658%7Ctwgr%5Ea6e0931d06afe3d58bac7ed070199cfe418d372a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Ftrending%2Fdeadly-pufferfish-eats-snake-and-scorpion-in-water-tank-video-goes-viral-2289518
वीडियो देख यूजर्स दंग: इसके आगे वीडियो में जो देखा जा रहा है, उसे देख किसी को भी इस पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो सकता है. वीडियो में मछली को बिच्छू और फिर एक सांप को काफी बूरी तरह से नोंचते हुए मारकर खा जाती है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 43 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।















