BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आदित्य L1 की सफल लॉन्चिंग पर बोले पीएम मोदी- हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदित्य एल-1 मिशन को आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है…

नईदिल्ली (ए)। भारत का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 सफल रूप से पृथ्वी के ऑर्बिट में पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के सफल लांचिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी हैं. उन्होंने कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा को जारी रखा है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।’

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम गृह मंत्री अमित शाह ने भी आदित्य एल-1 की सफल लॉचिंग पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे वैज्ञानिकों ने बार-बार अपनी शक्ति और प्रतिभा को साबित किया है. भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के सफल लांचिंग पर राष्ट्र को गर्व और खुशी है।’ इसके साथ ही उन्होंने इसरो को बधाई देते हुए लिखा, ‘यह अमृत काल के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसरो को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘शनिवार को 1.4 अरब भारतीयों के लिए यह एक ऐतिहासिक ‘सूर्य दिवस’ है. आज भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1, इसरो द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है.’ वह लिखते हैं, मिशन चंद्रयान3 और मंगलयान की अपार सफलता के बाद भारत अब सूर्य की ओर बढ़ रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदित्य एल1 की लांचिंग के बाद ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद भारत सूर्य की ओर बढ़ रहा है. सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत के पहले अंतरिक्ष आधारित मिशन आदित्य-L1 के सफल लांचिंग पर इसरो को हार्दिक बधाई. हमें अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों पर गर्व है, जो अपनी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के जरिए उत्कृष्टता का परिचय देते हैं.’

Related Posts