BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आदतन अपराधी हंसराज और अपने घर मे जुआ खेलाने वाले बलविंदर सिंह पर उतई पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

भिलाई। थाना उतई पुलिस द्वारा आदतन अपराधी हंसराज पर की गई धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी दो दिन पहले ही जुंआ खिलाते हुए पकड़ा गया था। आरोपी हंसराज पर कई थानों में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज है। आरोपी सुपेला थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है। धारा 151 जा.फौ. में गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है।

वही अपने घर मे जुआ खिलाते पकड़े गए बिट्टू उर्फ बलविंदर सिंह पर धारा 151 के तहत कार्यवाही गई है। आरोपी दो दिन पहले ही अपने घर में जुंआ खिलाते हुए पकड़ा गया था। धारा 151 जा.फौ. में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक भूपेन्द्र ओगरे, सउनि राजेष मणी सिंह, आर0 उत्तम देषमुख, छगन साहू, अजय कुमार एवं दुष्यंत भातरी का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Related Posts