BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आत्मानन्द स्कूल में नौकरी लगवा दूंगा कहकर 06 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बजाज फायनेन्स कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी अजित दीक्षित आपसी जान पहचान कर वर्ष 2021,2022 में प्रार्थीया की बहन कु. रत्ना को शासकीय नौकरी आत्मानन्द स्कूल में नौकरी लगवा दूंगा…

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नौकरी लगाने का झांसा देकर 06 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि दिनांक 05.09.2024 को प्रार्थीया कु. पारो मौर्य पिता भदरू मौर्य ने थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि बजाज फायनेन्स कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी अजित दीक्षित आपसी जान पहचान कर वर्ष 2021,2022 में प्रार्थीया की बहन कु. रत्ना को शासकीय नौकरी आत्मानन्द स्कूल में नौकरी लगवा दूंगा कहकर कुल 06 लाख रूपये की ठगी किया हैं।

प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर कि पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु आरोपी की पता साजी हेतु टीम बिलासपुर रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा आरोपी को बिलासपुर से उक्त आरोपी अजित कुमार पिता जगजीवन दीक्षित उम्र 32 वर्ष निवासी दीनदयाल कालोनी मंगला चौक बिलासपुर को पकड़ कर थाना बोधघाट लाकर पूछताछ किया गया।

जिसके द्वारा प्रार्थीया के साथ ठगी करना स्वीकार करने से आरोपी का मेमोरंडम कथन लेख कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम
स उ नि – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – पवन श्रीवास्तव, प्रकाश मनहर, नितेश मेश्राम, चोवादास गेंदले।

नाम आरोपी -: (1) अजित कुमार दीक्षित पिता जगजीवन दीक्षित उम्र 32 वर्ष निवासी दीनदयाल कालोनी मंगला चौक बिलासपुर

Related Posts