सुकमा। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ एक ऐसे अधिकारी हैं, जो इलाके में बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ आत्म समर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिला एसपी की इस सराहनीय पहल का नतीजा ये है कि आज इलाके आदिवासी पुलिस को अपना दोस्त मानने लगे हैं। ये वही लोग हैं, जो एक दौर में पुलिस और सुरक्षा जवानों को देखकर दूर भाग खड़े हो जाते थे।
जी हां हम बात कर रहे हैं सुकमा एसपी शलभ सिन्हा की। शुक्रवार को शलभ सिन्हा ने एक और ऐसा काम किया है जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। दरअसल एसपी शलभ सिन्हा ने इलाके में रहने वाले आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में जुड़कर अपना जीवन यापन करने के लिए 3 महिला सहित 21 आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की ओर से घोषित प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया है। बताया गया कि सभी लोगों को पुलिस 10-10 हजार रुपए का भुगतान किया गया है।









