BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आतंकवाद विरोधी सम्मेलन 2023 में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- एजेंसियां ऐसा कठोर रुख अपनाएं, जिससे नया आंतकवादी संगठन नहीं बन सके

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में एनआईए की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘आतंकवाद विरोधी सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एनआईए अधिकारियों को पदक भी दिए…

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय ‘आतंकवाद विरोधी सम्मेलन 2023’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें न केवल आतंकवाद से लड़ने की जरूरत है, बल्कि इसके पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को भी खत्म करने की जरूरत है। इसके लिए हमें पूरी सरकार और टीम इंडिया की भावना के साथ काम करना होगा। सभी आतंकवाद विरोधी एजेंसियों को ऐसा कठोर दृष्टिकोण अपनाना होगा कि नए आतंकवादी संगठन न बन सकें।

उन्होंने कहा कि एनआईए, एटीएस और एसटीएफ का काम केवल जांच तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें लीक से हटकर सोचना चाहिए और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए नए कदम उठाने चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक सहयोग की आवश्यकता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी शामिल है।

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आंतकवाद रोधी बैठक में कहा कि मोदी सरकार के कड़े निर्णयों की वजह से जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित इलाकों और पूर्वोत्तर में हिंसा में कमी लाने में बड़ी सफलता मिली है। पीएम मोदी ने क्रिप्टो, हवाला, आतंकवाद वित्तपोषण से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए कड़ा रुख अपनाया है। इसके बहुत अच्छे नतीजे आए हैं, लेकिन बहुत कुछ किया जाना अभी भी बाकी है।

Related Posts