BREAKING

फीचर्डविविध

आज KKR और RCB के बीच खेला जाने वाला मैच स्थगित, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

नईदिल्ली (ए)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच खेला जाना है। क्रिकबज की खबर के मुताबिक यह मैच स्थगित किया जा सकता है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि केकेआर के कैंप में कोविड-19 से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इस मैच को स्थगित किया जा सकता है। वहीं क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक इस मैच को रिशेड्यूल कर दिया गया है। एएनआई की खबर के मुताबिक केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

आईपीएल का आयोजन बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में हो रहा है। अभी तक आईपीएल के 29 मैच खेले जा चुके हैं और किसी भी मैच के आयोजन में किसी तरह का विघ्न नहीं आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) या आईपीएल की ओर से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खबरों की माने तो आज दोपहर तक इसकी आधिकारिक घोषणा होगी और साथ ही बताया जाएगा कि किस तारीख को यह मैच खेला जाएगा। आरसीबी सात मैच खेल चुका है और पांच जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर है। वहीं केकेआर की बात करें तो सात मैचों में उसके खाते में महज दो जीत हैं और यह टीम प्वॉइंट टेबल में सातवें पायदान पर है।

Related Posts