BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज 01 दिसंबर से लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव, हर घर-हर जेब पर दिखेगा असर

01 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में अब ये 1818.50 रुपए का मिलेगा…

 

नईदिल्ली (ए)। नवंबर का महीना खत्म हो गया है और साल 2024 का आखिरी महीना दिसबंर अपने साथ कई बड़े बदलाव लेकर आ गया है. इन फाइनेंशियल बदलावों का सीधा असर हर घर और हर जेब पर देखने को मिल सकता है. नए महीने की पहली तारीख के साथ देश में लागू होने वाले इन बड़े बदलावों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में संशोधन से लेकर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के क्रेडिट कार्ड के जुड़े चेंज शामिल हैं।

पहला बदलाव- LPG सिलेंडर के दाम
हर महीने की तरह इस महीने की पहली तारीख को यानी 1 दिसंबर 2024 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है. नवंबर महीने की पहली तारीख को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा देखने को मिली थी. बता दें ऑयल एंड गैस वितरण कंपनियां हर महीने के पहले दिन कीमतों में संशोधन करती हैं और इस बार भी ऐसा देखने को मिल सकता है. ऐसी उम्मीद है कि लंबे समय से स्थिर 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर में संशोधन किया जा सकता है।

दूसरा बदलाव- ATF की कीमतों में बदलाव
LPG Cylinder की कीमतों के साथ ही महीने की पहली तारीख को तेल वितरण कंपनियों द्वारा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी संशोधन किया जाता है. इस बाद पहली दिसंबर को भी हवाई ईंधन की कीमतों में चेंज देखने को मिल सकता है. इसमें होने वाले बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों पर देखने को मिल सकता है।

तीसरा बदलाव- SBI क्रेडिट कार्ड के नियम
1 दिसंबर 2024 से तीसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है. दरअसल, अगर आप खासतौर पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से जुड़े लेन-देन के लिए SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर दिसंबर महीने की पहली तारीख से नए नियम लागू हो रहे हैं. SBI Cards की वेबसाइट के मुताबिक, 48 क्रेडिट कार्ड्स डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स अब नहीं देंगे।

चौथा बदलाव- OTP के लिए करना होगा इंतजार
TRAI की ओर से कमर्शियल मैसेज और ओटीपी से संबंधित ट्रेसेबिलिटी नियम लागू करने का जो फैसला लिया गया है, पहले टेलीकॉम कंपनियों को इसे 31 अक्टूबर तक लागू करना था, लेकिन तमाम कंपनियों की मांग के बाद इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 31 नवंबर कर दी गई थी. ट्राई के इस नियम को टेलीकॉम कंपनियां 1 दिसंबर से लागू कर सकती है. इस रूल चेंज का उद्देश्य ये है कि टेलीकॉम कंपनियों द्वारा भेजे गए सभी मैसेज ट्रैसेबल होंगे, जिससे फिशिंग और स्पैम के मामलों पर रोक लगाई जा सके. नए नियमों के चलते, ग्राहकों को ओटीपी डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

पांचवां बदलाव- बैंक हॉलिडे 
अगर आपको दिसंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो बता दें कि साल के आखिरी दिसंबर महीने में आधे से ज्यादा दिन Bank Holiday घोषित हैं. RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट पर गौर करें तो विभिन्न राज्यों में अलग-अलग पर्व और आयोजनों के आधार पर ये बैंक हॉलिडे तय किए गए हैं और इनमें दूसरे व चौथे शनिवार के साथ ही रविवार के साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. आप रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ये बैंक हॉलिडे लिस्ट देख सकते हैं।

ATF 2,992 रुपए तक महंगा: हवाई सफर महंगा हो सकता है ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एयर ट्रैफिक फ्यूल (ATF) की कीमतों को बढ़ाया है। इससे हवाई सफर महंगा हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में ATF 1318.12 रुपए महंगा होकर 91,856.84 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) हो गया है। वहीं, कोलकाता में ATF 1,158.84 रुपए महंगा होकर 94,551.63 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है।

मुंबई में ATF 84,642.91 रुपए प्रति किलोलीटर मिल रहा था, ये अब 1,218.11 रुपए महंगा होकर 85,861.02 किलोलीटर में मिलेगा। चेन्नई में ATF के दाम 1,274.39 रुपए बढ़े हैं। ये अब 95,231.49 रुपए प्रति किलोलीटर में मिल रहा है।

मालदीव्स घूमने जाना महंगा: टूरिस्ट्स के लिए डिपार्चर फीस में बढ़ोतरी 1 दिसंबर से मालदीव्स में जाना महंगा हो रहा है। यहां टूरिस्ट्स के लिए डिपार्चर फीस में बढ़ोतरी हो रही है। मालदीव्स सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक…

  • इकोनॉमी क्लास फीस को 30 डॉलर (2,532 रुपए) से बढ़ाकर 50 डॉलर (4,220 रुपए)
  • बिजनेस क्लास फीस को 60 डॉलर (5,064 रुपए) से बढ़ाकर 120 डॉलर (10,129 रुपए)
  • फर्स्ट क्लास फीस को 90 डॉलर (7,597 रुपए) से बढ़ाकर 240 डॉलर (20,257 रुपए)
  • प्राइवेट जेट से मालदीव्स पहुंचता है तो उसे अब 120 डॉलर (10,129 रुपए) के बजाय 480 डॉलर (40,515 रुपए) चुकाने होंगे

Related Posts