भारत ने आखिरी टी20 सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेली थी, जिसमें हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था…
नईदिल्ली (ए)। भारत और श्रीलंका के बीच 03 जनवरी से शुरू होने वाली लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन मंगलवार को होना है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नई चयनकर्ता समिति का चयन नहीं किया है तो इस सीरीज के लिए पुरानी समिति ही टीम चुन सकती है. टी20 और वनडे सीरीज के लिए अलग-अलग कप्तान चुने जा सकते हैं. आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों को मिल सकता है इस सीरीज में मौका।
भारत ने आखिरी टी20 सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर खेली थी जिसमें हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था. इस टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ियों को ही जगह मिली थी और श्रीलंका के खिलाफ भी कुछ ऐसी ही टीम चुनी जा सकती है. न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसमें ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जा सकता है. वहीं राहुल त्रिपाठी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
ऐसी हो सकती है टी20 टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
वनडे सीरीज की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा वापसी करेंगे और टीम की अगुवाई करेंगे. बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेलने वाली टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए भी मौका मिल सकता है. केएल राहुल और कुलदीप सेन बांग्लादेश दौरे की टीम में थे, लेकिन इन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर किया जा सकता है।
ऐसी हो सकती है वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, उमरान मलिक और कुलदीप यादव।















