BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज भिलाई निगम के इन सात स्थानों पर लगेंगे वैक्सीन, को-वैक्सीन के द्वितीय डोज के लिए इन 6 सेंटरो को किया गया निर्धारित

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सात स्थानों में दिनांक 13 अगस्त दिन शुक्रवार को टीकाकरण होगा।

जिसमें से छह स्थानों पर को-वैक्सीन के केवल द्वितीय डोज लगाए जाएंगे, और एक स्थान पर कोविशील्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण होगा।

इसके लिए निगम ने शेड्यूल जारी कर दिया है! सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक 18 वर्ष से अधिक उम्र समूह तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र समूह के द्वितीय डोज के लिए

जोन क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 3 यूपीएचसी कोसानगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में को-वैक्सीन, वार्ड क्रमांक 9 मंगल बाजार कोहका सामुदायिक भवन में को-वैक्सीन, वार्ड क्रमांक 21 यूपीएचसी बैकुंठधाम मे को-वैक्सीन, वार्ड क्रमांक 28 मंगल बाजार छावनी में

को-वैक्सीन, वार्ड क्रमांक 29 पीएचसी बापू नगर में को-वैक्सीन तथा वार्ड क्रमांक 32 पीएचसी खुर्सीपार मे को-वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया जाएगा! इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 12 सुपेला नेहरू भवन में कोविशील्ड का प्रथम एवं द्वितीय खुराक का टीका लगाया जाएगा।

Related Posts