BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आज भारत- पाकिस्तान का मैच रिजर्व डे पर वही से शुरू होगा जहां से कल बारिश के कारण रुका था, भारत अभी मजबूत स्थिति में

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबला बारिश की वजह से कल के दिन का रद्द कर दिया गया है. अब मैच रिजर्व-डे आज 11 सितंबर को यह मैच खेला जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मुकाबले में बारिश की वजह से कल के दिन के खेल को आखिरकार अंपायर्स ने रद्द करने का फैसला सुनाया. अब दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रिजर्व-डे पर खेला जाएगा. मुकाबले को जब बारिश की वजह से रोका गया तब उस समय तक भारतीय टीम 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना चुकी थी. अब खेल को रिजर्व-डे में यहीं से शुरू कराया जाएगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में बारिश की संभावना को देखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने रिजर्व-डे को रखा था. मुकाबले में जब बारिश शुरू होने के बाद पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया था. इसके बाद जब बारिश रुकी तो मैदान के कुछ एरिया में पानी भर जाने की वजह से वह खेलने की स्थिति में नहीं थे।

ऐसे में ग्राउंड स्टाफ लगातार उन जगहों को सही करने की कोशिश में लगे हुए थे. इसके बाद फिर से बारिश शुरू होने की वजह अंपायर्स ने कल के दिन के खेल को रद्द करने के साथ मुकाबले को रिजर्व डे में कराने का फैसला किया. अब यह मैच आज 11 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे वहीं से शुरू होगा जहां पर बारिश की वजह से रुका था।

भारतीय टीम को रोहित और गिल ने दी शानदार शुरुआत इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 24.1 ओवरों तक हुए खेल में अपने दबदबे को बनाकर रखा हुआ है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शानदार 121 रनों साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत देने का काम किया. रोहित इस मुकाबले में 56 तो वहीं गिल 58 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. वहीं खेल रोके जाने पर विराट कोहली 8 और लोकेश राहुल 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. पाकिस्तान की तरफ से अब तक शादाब खान और शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट हासिल किया है।

Related Posts