BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से हो चुकी है चौपट, बढ़ती महंगाई से आमजन को हो रही मुश्किल: जितेन्द्र साहू

दुर्ग। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेंद्र साहू ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट को हो गई है। देश का अन्नदाता पिछले कई महीनो से सड़कों पर है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग परेशान है और केंद्र सरकार किसी की आवाज नहीं सुन रही है. उन्होंने कहा कि देश में हर रोज पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की जा रही है।

यूपीए सरकार के समय कभी एक ₹2 की वृद्धि होती थी तो भाजपा के नेता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज गैस किस सिलेंडर 900 के पार हो गए हैं और हर रोज डीजल पेट्रोल बढ़ रहा है और 100 पास पहुंच गया है, तो इनके नेता आज ना जाने कहां छुपकर बैठे हैं उन्हें अब महंगाई नजर नहीं आ रही।

बढ़ती महंगाई से आमजन को हो रही मुश्किल
श्री साहू ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से खासकर महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है. महिलाएं अब अपने घरों में चूल्हा का उपयोग करने में मजबूर है, एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी ऊपर से बढ़ती महंगाई ने आम व गरीब लोगों का जीना मुश्किल कर दिया‌ है।

Related Posts