प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने ‘एनसीसी पीएम रैली’ की सलामी ली। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। एनसीसी की इस साल की परेड में 24 देशों के कैडेट्स भाग ले रहे हैं…
नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने ‘एनसीसी पीएम रैली’ की सलामी ली। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। एनसीसी की इस साल की परेड में 24 देशों के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इसमें ‘अमृतकाल की एनसीसी’ की थीम पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है। जिसमें अमृत पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को दिखाया जाएगा।














