BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक: कैंसर की दवा और मूवी हॉल में खाना-पीना सस्ता करने पर हो सकता है फैसला

आज जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक, कैंसर की दवा और मूवी हॉल में खाना-पीना सस्ता करने पर हो सकता है फैसला…

नईदिल्ली (ए)। आज मंगलवार 11 जुलाई 2023 को जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की ये 50वीं बैठक होगी जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है. इस बैठक में कैंसर की दवा को सस्ता करने के लेकर सिनेमा हॉल में खाने-पीने को सस्ते करने को लेकर फैसले लिया जा सकता है।

जीएसटी काउंसिल की बैठक में एसयूवी गाड़ियों पर 22 फीसदी सेस को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया जा सकता है. माना जा रहा कि सभी एसयूवी पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा 22 फीसदी सेस लगाने पर सहमति बन सकती है. बैठक में ऑनलाईन गेमिंग, कैसिनों, हॉर्स रेसिंग पर 28% जीएसटी लगाने को लेकर चर्चा की उम्मीद है।

सीबीआईसी इन दिनों फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम करने वालों पर नकेल कसने मे जुटा है और बोगम कंपनियों पर शिंकजा कसा जा रहा है. ऐसे में जीएसटी रजिस्ट्रेशन की कवायद को और सख्त किए जाने की उम्मीद है. जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सख्त किया जा सकता है. जीएसटी काउंसिल की बैठक के एजेंडे में जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन का प्रस्ताव भी शामिल है।

जीएसटी कांउसिल की बैठक में  कैंसर की दवा Dintuvximab के इम्पोर्ट को सस्ता करने पर फैसला लिया जा सकता है. 12% के बजाय IGST को शून्य किया जा सकता है. इस कैसंर की दवा की एक डोज की कीमत 63 लाख रुपये के करीब है. मेडिसिन और फूड फॉर स्पेशल मेडिसिन पर भी आईजीएसटी  कम करने का प्रस्ताव है।

मौजूदा समय में सिनेमा हॉल में खाने-पीने की चीजों पर रेस्टोरेंट के समान 18 फीसदी जीएसटी लगता है. जीएसटी काउसिल की बैठक में इसे घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है.  जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री सीतारामन के अलावा राज्यों के वित्त मंत्री और सीबीआईसी के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

Related Posts