मोंथा चक्रवात के मद्देनजर कृष्णा जिले में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह, गुंटूर, बापटला, एनटीआर, पालनाडु और पश्चिम गोदावरी जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है…
कोलकाता (ए)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के और गहराने के साथ ही चक्रवात तूफान आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में दस्तक दे दी। इसके साथ ही सोमवार को छह राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मोंथा के मंगलवार सुबह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार है और यह शाम तक शाम या रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय बंदरगाह क्षेत्र काकीनाडा से टकरा सकता है।
















