विश्वकप का 45वां और लीग मैच का आखिरी मुकाबला भारत और नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा. ये मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा…
बेंगलुरु (ए)। विश्वकप का 45वां और लीग मैच का आखिरी मुकाबला आज भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. सेमीफाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया अभी तक लीग के सभी मुकाबले जीत कल का मैच जीतते ही इंडिया के नाम एक और रिकॅार्ड दर्ज हो जाएगा. अगर हम नीदरलैंड की बात करें तो उसका प्रदर्शन इस विश्वकप में भी उम्मीद के मुताबिक अच्छा रहा है।
नीदरलैंड और भारत के बीच आज का मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा अनुकूल रहती है. यहां पर लंबे- लंबे शॅाट देखने को मिलते हैं. इसके अलावा गेंदबाजों को भी ठीक- ठाक बांउस मिलता है. जिसकी वजह से गेंद आसानी के साथ बल्ले पर आती है. यहां का मैदान भी काफी ज्यादा छोटा है जिसकी वजह से चौकों छक्कों की बरसात भी देखने को मिल सकती है. अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरती है तो बड़ा स्कोर बना सकती है।
आज के मैच में दर्शकों की निगाहें टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पर रहेंगी. शुभमन गिल के बल्ले से अभी तक कोई शतक नहीं आया है. ऐसे में कल के मुकाबले में दर्शकों को शुभमन से काफी उम्मीदे रहेंगी. इसके अलावा कल के मैच में हो सकता है टीम बदलाव के साथ उतरे, ऐसे में युवा बल्लेबाजों और गेंदबाजों को भी मौका मिल सकता है. अगर हम नीदरलैंड टीम की बात करें तो इस टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच की परिस्थितियां बदल सकते हैं।















