भिलाई। सीमान्त मुख्यालय (विशेष संक्रिया) सीमा सुरक्षा बल भिलाई, छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक इंदराज सिंह के मार्गदर्शन में 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 12 अगस्त 2022 को “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम एवं ” साइकिल रैली” का आयोजन किया गया। सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट (संचार) रतन लाल बगाड़िया एवं कमांडेंट
(एडम) एन डी माओ ने झंडा दिखाकर विशाल तिरंगा साईकिल रैली का शुभारंभ किया।
जिसमें सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक सहित कुल 50 एवं शारदा विद्यालय के विद्यार्थी 150 सहित कुल 200 लोगो ने साईकिलों से शारदा विद्यालय भिलाई से शिवाजी चौक, रिसाली, कृष्णा टॉकीज रोड, राजीव गांधी चौक से होते हुए सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रिसाली भिलाई के गेट नंबर 01 पर कार्यक्रम का समापन किया गया।
सीमा सुरक्षा बल आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम अपनी तैनाती के इलाके में ग्रामीणों के साथ हर्सोउल्लास के साथ मना रहा है एवं अपने आसपास के ग्रामीणों को तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) का वितरण कर घरों पर तिरंगा फहराने को प्रोत्साहित कर रहा है।
सीमा सुरक्षा बल नक्सल अभियान के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा के लिए भी कृत संकल्प है। इस अवसर पर भिलाई स्थित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवानों व विद्यार्थीयों ने “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और 75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाये।















