भिलाई। महादेव ऐप मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी दीपक नेपाली आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. क्राइम ब्रांच और वैशाली नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वैशाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार हुआ है. दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी थाने में मामले दर्ज है। दीपक नेपाली का पकड़ा जाना दुर्ग पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे महादेव एप से जुड़े कई खुलासे हो सकते है। कई अपराध दर्ज है।
आरोपी दीपक नेपाली महादेव एप के संचालक रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर का दाहिना हाथ माना जाता है. उसके खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी थाने में मामले दर्ज हैं. पुलिस को लंबे समय से दीपक नेपाली की तलाश थी. इससे पहले जुलाई में पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई नीरज नेपाली और उसकी गैंग के चार साथियों को ऑनलाइन सट्टा के मामले में गिरफ्तार किया था. विधानसभा चुनाव के दौरान भी पुलिस आरोपी दीपक नेपाली की तलाश में थी लेकिन पुलिस को इसमें कामयाबी ना मिल सकी।
दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ अनुराग झा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, सीएसपी क्राइम राजीव शर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व वैशाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिस दे रही थी जिसके बाद दीपक नेपाली को वैशाली नगर से पकड़ा। आरोपी शहर से भागने की फिराक में था उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी पर फिलहाल आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है।














