BREAKING

Uncategorised

आईपीएस बिरादरी से जितेन्द्र शुक्ला हॉट स्प्रींग के लिए चयनित होने वाले पहले अफसर, सलामी देकर छत्तीसगढ़ का बढ़ाएंगे गौरव

रायपुर। नारायणपुर में 16वीं बटालियन के कमांडेंट जितेन्द्र शुक्ला की प्रदेश में काबिल अफसरों में गिनती होती है। 2013 बैच के आईपीएस जितेन्द्र शुक्ला को नक्सल लड़ाई में जोश भरने के लिए भी जाना जाता है, अब वह देश का सिरमौर कहे जाने वाले लेह-लद्दाख में शहीदों की याद में सालाना होने वाले हॉट स्प्रींग के आयोजन में छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जितेन्द्र शुक्ल हॉट स्प्रींग के लिए राज्य सरकार से चुने जाने वाले पहले आईपीएस अफसर हैं। हालांकि कुछ साल पहले सुकमा से एक उपनिरीक्षक को इस समारोह में भाग लेने का अवसर जरूर मिला,

लेकिन आईपीएस लेवल पर जितेन्द्र शुक्ला पहले अधिकारी होंगे। 21 अक्टूबर 1959 को माइनस डिग्री में बर्फीले चट्टानों की आड़ में चीनी सेना ने धोखे से पैरामिलिट्री सीआरपीएफ पर हमला कर दिया।

इस घातक हमले में 10 जवान शहीद हुए थे। उस जमाने में इस हमले को आजाद भारत के सबसे बड़े हमले के रूप में जाना जाता है। शहादत की इस घटना को याद करने के लिए हर साल देशभर के सुरक्षाबलों से चुनिदा अफसरों को सलामी देने के लिए चुना जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की निगरानी में प्रतिनिधि मंडल का गठन होता है। राज्य सरकार से केंद्र ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाम मांगे थे। जितेन्द्र शुक्ला के नाम की सरकार के अफसरों ने सिफारिश की थी। 24 अगस्त से 9 सितंबर के बीच शहादत समारोह में जितेन्द्र शुक्ला सलामी देकर राज्य का गौरव बढ़ाएंगे।

Related Posts