BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आईपीएल 2024 से जुड़ा बड़ा अपडेट, भारत से बाहर हो सकता है इस सीजन का दूसरा चरण?

चुनाव आयोग ने आम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 19 अप्रैल से 4 जून तक सात चरणों में होने वाले हैं। अब मतदान की तारीखों की पुष्टि होने के साथ, बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के लिए पूर्ण कार्यक्रम जारी करने की उम्मीद है। आईपीएल की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी…

मुंबई (ए)। आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट के 17वें संस्करण का आगाज होगा। बीसीसीआई की तरफ से अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। लोकसभा चुनावों की वजह से बोर्ड ने बाकी बचे मैचों का एलान नहीं किया। इस बीच कयास लगाए जा रहे थे कि बाकी बचे मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। हालांकि, इन अटकलों पर तब पूर्ण विराम लग गया जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों का आयोजन भारत में ही होगा।

भारत में ही संपन्न होगा टूर्नामेंट
जय शाह ने कहा “नहीं, इसे विदेश नहीं ले जाया जाएगा।” दरअसल पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि बीसीसीआई आगामी चुनावों के कारण टूर्नामेंट को देश के बाहर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव के इस बयान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया।

चुनाव आयोग ने आम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 19 अप्रैल से 4 जून तक सात चरणों में होने वाले हैं। अब मतदान की तारीखों की पुष्टि होने के साथ, बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के लिए पूर्ण कार्यक्रम जारी करने की उम्मीद है। आईपीएल की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी यूएई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण गल्फ देश में कराने की संभावना तलाश रहे हैं। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव की तारीख आईपीएल के दूसरे चरण से टकरा सकती हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा आज दोपहर में होनी है। चुनाव घोषित होने के बाद ही बीसीसीआई आईपीएल का अगला चरण देश के बाहर कराने पर कोई अंतिम निर्णय ले सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बोर्ड के कुछ शीर्ष अधिकारी दुबई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण दुबई में कराने की संभावनाओं को देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों से उनके पासपोर्ट जमा करने के लिए भी कह दिया है। इससे पहले 2014 में भी आईपीएल का पहला चरण लोकसभा चुनाव को देखते हुए यूएई में आयोजित कराया जा चुका है। हालांकि, 2019 में लोकसभा चुनाव होने के बावजूद आईपीएल का पूरा सीजन भारत में ही हुआ था।

सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था। यह देखते हुए कि टी20 विश्व कप आईपीएल के खत्म होने के कुछ दिनों के बाद ही शुरू हो जाएगा, फाइनल 26 मई को होने की संभावना है। भारत विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी।

लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं होने के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 का पूरा कार्यक्रम घोषित नहीं किया था। बोर्ड ने इस लोकप्रिय टूर्नामेंट के 17वें सीजन के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया था जिसमें 21 मैच शामिल थे। आईपीएल के पहले चरण का 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच होने वाले मैच से शुरू होगा, जबकि पहले फेज का अंतिम मुकाबला सात अप्रैल को लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

Related Posts