रायपुर। विवरण – रायपुर शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल. 2020 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए है। इसी क्रम में दिनांक 01.10.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुम्बई इंडियन्स के मध्य चल रहे मैच में थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित मरीन ड्राईव तालाब के किनारे कुछ व्यक्ति बैठ कर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा की एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम ने मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुम्बई इंडियन्स मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते संभव जैन, सौरभ तेहलरमानी एवं आशीष पटेल को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी संभव जैन, सौरभ तेहलरमानी एवं आशीष पटेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 40,500/- रूपये, 03 नग मोबाईल फोन तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा मंे अपराध क्रमांक 352/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
- संभव जैन पिता निर्मल जैन उम्र 21 साल निवासी जैनम शोरूम के बाजू कोतवाली रायपुर।
- सौरभ तेहलरमानी पिता स्व0 रमेश तेहलरमानी उम्र 23 साल निवासी छोटा अशोक नगर गुढियारी रायपुर।
- आशीष पटेल पिता रामनरेश पटेल उम्र 21 साल निवासी आशादीप वाटिका पास न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।






