रायपुर। विवरण – रायपुर शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल 2020 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए है। इसी क्रम में दिनांक 30.09.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान राॅयल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के मध्य चल रहे मैच में थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत लोधीपारा स्थित एक मकान में क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना पंडरी की एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर टीम ने मुखबीर द्वारा बताये मकान पर जाकर रेड कार्यवाही कर राजस्थान राॅयल्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते नितिन शर्मा को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी नितिन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 20,000/- रूपये, 01 नग लैपटाॅप, 01 नग एल ई डी टी.व्ही., 04 नग मोबाईल फोन, 01 नग टाटा स्काई का सेट-अप बाॅक्स तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी मंे अपराध क्रमांक 155/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी कार्यवाही किया गया है। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी
नितिन शर्मा पिता स्व0 राजेन्द्र शर्मा उम्र 32 साल निवासी कृष्णा फैंसी स्टोर्स लोधीपारा पंडरी रायपुर।






