BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आईपीएल मैच में मोबाईल एप के माध्यम से सट्टा खिलाते 02 आरोपी गिरफ्तार, नगदी 1,23,000/- ₹ मोबाईल व सट्टा-पट्टी जप्त

रायपुर। विवरण – रायपुर शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल 2020 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही वर्तमान में लाॅक डाॅउन अवधि के दौरान प्रशासन द्वारा जारी लाॅक डाॅउन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 23.09.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत जब्बाल टाॅवर के चैथी मंजिल पर ब्लू स्काई नामक कैफे में कुछ लोग एकत्र होकर कोविड़ महामारी के दौरान तम्बाकू युक्त हुक्का का सेवन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन आर.के.मिश्रा द्वारा थाना सिविल लाईन की एक विशेष टीम का गठन कर उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां 28 लोगों द्वारा तम्बाकू युक्त हुक्का का सेवन किया जा रहा था। जिनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 269, 270, 34 भादवि. एवं कोटपा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही किया गया। इसी दौरान सदर बाजार कोतवाली रायपुर निवासी हीरक बारमेड़ा एवं हिलोर बारमेड़ा के मोबाईल में लगातार काॅल एवं मैसेज आ रहा था जिसे चेक करने पर हीरक बारमेड़ा एवं हिलोर बारमेड़ा द्वारा क्रिकेट एक्सचेंज, क्रिक बज एवं क्रिकेट लाईन गुरू एप के माध्यम से आई पी एल क्रिकेट मैच मुम्बई इंडियन एवं कोलकाता नाईट राइडर्स के दौरान लाईन लेकर सट्टा खिलाया जा रहा था। जिस पर आरोपी हीरक बारमेड़ा एवं हिलोर बारमेड़ा के कब्जे से नगदी 1,23,000/- रूपये, 02 नग मोबाईल फोन एवं सट्टा पट्टी जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हीरक बारमेड़ा पिता प्रकाश बारमेड़ा उम्र 29 साल निवासी एस बी आई बैंक के सामने सदर बाजार कोतवाली रायपुर।
  2. हिलोर बारमेड़ा पिता प्रकाश बारमेड़ा उम्र 26 साल निवासी एस बी आई बैंक के सामने सदर बाजार कोतवाली रायपुर।

Related Posts