BREAKING

Uncategorised

आईटीआई विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6.90 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 16 .08. 2021 को प्रार्थी पुष्पेंद्र तिवारी पिता खम्हन तिवारी उम्र 26 वर्ष पता ग्राम अमोरा नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा छ.ग.थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किए की सन 2019 में मनसाराम पाटले के संपर्क में आया।

उन्होंने बताया कि नीरज लाल, कुलदीप सिंह ठाकुर, जुनेद खान, सागर बिसाई की राजनीतिक पकड़ एवं आईटीआई विभाग में नौकरी करना बताएं एवं दूसरे को भी नौकरी लगवाने की बात बताने पर प्रार्थी द्वारा आरोपियान नीरज लाल, कुलदीप सिंह ठाकुर, जुनैद खान, सागर बिसाई से संपर्क कर नौकरी लगवाने के बात पर प्रार्थी पुष्पेंद्र से खाते एवं नगदी रकम ₹5,70,000 तथा मनसाराम पाटले से भी ₹1,20,000 आरोपियों द्वारा भनपुरी में लिया गया।

आज दिनांक तक आरोपियों द्वारा लिए गए राशि वापस नही किए हैं और ना ही नौकरी लगवाई है की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 499/21 धारा 420, 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी 01. सागर बिसाई पिता सुशांतो उम्र 22 वर्ष पता वार्ड नंबर 24 चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला कोरिया 02.कुलदीप सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय किशन चंद ठाकुर उम्र 64 वर्ष पता जगदंबा कॉलोनी ड्रीम इंपिरियर गेट के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को दिनांक 1.7.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं

अन्य आरोपियो तीन आरोपी- 03) नीरज लाल पिता जूलियस लाल उम्र 36 वर्ष पता छोटानागपुर एकता नगर थाना पोढी जिला कोरिया 04) महेश खटानी पिता जय दास खटानी उम्र 37 वर्ष पता राजकिशोर नगर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर 05) भगवान सिंह राजपूत पिता गोपाल सिंह राजपूत उम्र 34 वर्ष पता चिंगराजपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को दिनांक 23.08. 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विनीत दुबे ,उप निरीक्षक अजय झा, आरक्षक सुदीप मिश्रा ,आरक्षक पुष्पराज परिहार द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य किए हैं।

Related Posts