BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आईटीआई में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 6 नवम्बर तक

रायपुर। प्रदेश के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 से 6 नवम्बर तक कर सकते हैं।
    संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण ने बताया कि राज्य में संचालित शासकीय आईटीआई में सत्र 2020-21 (एक वर्षीय कोर्स) और 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से पहले 11 सितम्बर तक उसके बाद 18 से 23 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित कर प्रवेश की कार्यवाही की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक हो, वे रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए 4 से 6 नवम्बर तक पुनः ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए आवेदनों और पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रवीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी।  

Related Posts