साइबर सेल केसीजी के प्रयास से गुम मोबाइल पाकर मोबाइल धारको के चेहरों में लौटी मुस्कान…दीगर राज्य, दीगर जिला एवं जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित दूरस्थ गांवों से मोबाईल रिकवरी थी चैलेंजिंग…
खैरागढ़। जिला केसीजी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग अलग स्थानो से मोबाइल फोन गुम हुआ था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय ज़िला सायबर सेल एवं थानों में मोबाइल धारकों ने शिकायत दिया था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में गुम मोबाइल फोन की जानकारी एकत्रित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा, एवं सायबर टीम को गुम मोबाइल फोन की पतासाजी हेतु दिशा निर्देश देकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वयं गुम मोबाइल की लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा था।
जिस पर सायबर सेल टीम के द्वारा प्राप्त तकनीकी जानकारी एवं लगातार अथक प्रयास कर दिगर राज्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेष, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलांे साथ ही जिला केसीजी के अंदरूनी गाँव, शहर, थाना क्षेत्र से आमजन के गुम हुए 103 मोबाईल हैंड सेट कीमती करीब बाइस लाख रु. को रिकवर किया गया।
दिनाँक 20/09/2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में समर्थ अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम गुम मोबाईल भेट आयोजित किया गया कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा के गरीमामयी उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा मोबाइल धारकों को उनकें गुम मोबाइल फोन का वितरण किया गया।
अमूमन कोई चीज गुम हो जाती है, तो उसके मिलने की उम्मीद लोग छोड़ देते हैं. लेकिन केसीजी पुलिस की पुलिसिंग और पुलिस अधीक्षक केसीजी के तत्परता से लोगों के खोये हुए मोबाईल सकुशल वापस मिले तो उनके चेहरे भी खिल उठे. पुलिस के प्रति धारणा भी बदली समर्थ अभियान के अंतर्गत इस कार्यक्रम से भी कुछ ऐसा ही हुआ।
जब जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल एवं साइबर प्रभारी अनिल शर्मा एवम टीम ने खबर भेजकर 103 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की जानकारी भेजी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलवाकर उन्हें उनका मोबाइल सौंप दिया इनमें से अधिकांश तो यही कह रहे थे।
उन्होंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि मोबाइल वापस भी मिल पायेगा. लोगों ने पुलिस अधीक्षक और केसीजी पुलिस का शुक्रिया भी किया. इनमें कुछ ऐसे लोग थे, जिन्होंने गुम होने के बाद दूसरा मोबाइल खरीद लिया, लेकिन कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने मुश्किल से अपना मोबाइल खरीदा था और उसके गुम होने के चार-छह महीने बाद भी पैसे न जुट पाने की वजह से दूसरी मोबाइल खरीद भी न पाये थे।
केसीजी पुलिस की अनूठी पहल का सभी ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया. दरअसल, 06 माह के दौरान जिला केसीजी के करीब 103 लोगों के मोबाइल गुम हो गये थे. किसी का मोबाइल गिर गया तो कोई दुकान में भूल गया था. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जॉच कर तकनीक की मदद से गुम मोबाइल को बरामद भी कर लिया और उनके मालिकों को वापस वितरण किया गया।
गुम मोबाइल को रिकवर करने वाले सायबर टीम प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा, सउनि. टैलेश सिंह बैस, प्र.आर. कमलेश श्रीवास्तव, आर. चंद्र विजय, आर त्रिभुवन यदु, आर सत्या नारायण, आर कमल कांत, आर. जयपाल कैवर्त का पुलिस महानिरीक्षक एवम पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुये पीठ थपथपाई।।
















