सूरजपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) ने संचालित होने वाले सरगुजा संभाग के उत्रीण हुए आरक्षक से प्रधान आरक्षकों के पी. पी. कोर्स आयोजित की पूर्व तैयारियो का 10 वी वाहनी सिलफिली जिला सूरजपुर का भ्रमण किया।
पी.पी.कोर्स हेतु छ.स.बल उत्तर के विभिन्न इकाइयों के कैडर कोर्स में आमद आये 150 जवानों एवं जिला बल के आरक्षक से प्रधान आरक्षक के लगभग 120 जवानों का कोर्स कराया जाना है।
आईजी ने समस्त जवानों के उपस्थिति में अपने सारगर्भित मार्गदर्शन के उद्बोबोद्धन में जवनो को प्रशिक्षण एवं अनुशासन के प्रति समर्पित रहने तथा व्यसायिक एवं पारिवारिक जीवन के मघ्य सामजस्य स्थापित करने के संबंध में समझाइश दिए उन्होंने कहा कि अपने परिवार एवं खुद के भविष्य के लिए विभिन्न सरकारी बचत योजनाओं का लाभ हेतु जवानों को सुझाव दिए। आईजी श्री यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप सभी 45 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान व्यसायिक ज्ञान से सकारात्मक सोच के साथ साथ प्रशिक्षण के दौरान कमांडर के दिये गए गुणों का अपने जीवन में सफलता प्राप्त करेगें।
आईजी ने पी.पी.कोर्स में आये सभी जवानों को शुभ कामनाएँ एवं उज्जवल भविष्य की बधाई दी, अपने शारीरीक दक्षता परीक्षा एवं अपने पाठ्यक्रम की तैयारी लगन एवं मेहनत से पूर्ण करने में सफलता हासिल करे।



इसके उपरांत आईजी अजय कुमार यादव ने कोर्स में आये जवनो के रहने वाले भवन, भोजनालय की व्यवस्था एवं कोर्स के दौरान उपयोग होने वाले उपकरणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10वी वाहनी सेनानी डी.डी.रविशंकर (भा.पु.से.) , उप सेनानी विजय कुजूर, एन. के.वर्मा, के.सी. टोप्पो एवं वाहनी के कंपनी कमांडर एवं प्लाटून कमांडर उपस्थित रहे।












