BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आइसेक्ट सुपेला, बीडीएस काॅलेज एवं रमन आईटीआई द्वारा तीन दिवसीय खेल, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भिलाई। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आइसेक्ट सुपेला एवं बी.डी.एस. काॅलेज एवं रमन प्रायवेट आई.टी.आई. परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी गौरव शाली परंपरा का निर्वहन संयुक्त तत्वाधान में स्पीरिट 2024 का तीन दिवसीय खेल, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन कर बच्चों को संस्थान की ओर से पुरस्कार के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

इस तीन दिवसीय आयोजन के मुख्य अतिथि रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर विधान सभा भिलाई, एम. पी. शुक्ला शिक्षा विद, स्मिता दोडके पार्षद, एवं भिलाई के विभिन्न आइसेक्ट संस्थान प्रमुख दिनेशवर पाटिल, प्रबीर भट्टार्चाय, धीरेन्द्र दास, गिरीश चन्द्राकर, बलविंदर सिंग, अबरार सोहिल, संतोष सिंग, भास्कर राव, हिमांशु देवांगन, सूर्यप्रकाश तिवारी एवं नमिता हाण्डा, विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आइसेक्ट सुपेला, रमन प्राईवेट आई.टी.आई. एवं बी.डी.एस. काॅलेज एवं के संयुक्त तत्वाधान में आजोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख की अरविन्दर सिंह, जसप्रीत कौर, स्मिता दोडके व एम. पी. शुक्ला द्वारा माता सरस्वती के तैल-चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् प्राचार्या नीता पाठक द्वारा संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

अतिथि उद्बोधन में रिकेश सेन ने संस्था के स्टाफ का परिचय प्राप्त कर स्टाफ व छात्रों के अनुशासित वातावरण से बहुत प्रभावित हुए। उन्होने कहा कि काॅलेज की विशेष बात यह है कि यहां शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा छात्र-छात्रों का सर्वांगी विकास भी किया जा रहा है।

विधायक यह जानकर बहुत हर्षित हुए कि काॅलेज द्वारा विगत सात वर्षों से केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अतं में विधायक ने छात्र-छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

तीन दिवसीय गतिविधियों में पुरस्कृत: भानुप्रताप वर्मा, विशास प्रसाद, राकेश सांडे, पीयुष, सुमित वर्मा, सिद्दार्थ श्रीवास्तव, फरीदा खान, कनिष्का गुप्ता, काजोल मनहर, शंकर कुमार, धनंजय शर्मा, रितेश देवांगन, देवेन्द्र पटनायक, खुशी साहू, आंचल मेसराम, अनुराग लाखे, कोमेश, जया कुमारी, अदिती बंजारे इत्यादि पुरस्कृत हुए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में: छत्तीसगढ़ी नृत्य, मराठी लोक नृत्य, पंजाबी लोक नृत्य, बाॅलीवुड प्रस्तुति एवं फ्री स्टाइल डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिनमें वैशाली साव, खुशी साहू , धनंजय ठाकुर, इफ्तेशाम खान, खोमेश्वरी जघेल, कनिष्का गुप्ता, पायल साहू, मोहम्मद दानिश, सिद्दार्थ श्रीवास्तव, देवेन्द पटनायक, थानेश्वर, सरबजोत कौर, नीलम निषाद, आंचल में श्राम एवं अन्य छात्रों के विभिन्न प्रस्तुतियों की।

Related Posts