भिलाई 3। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के उम्मीदवार डोमन लाल कोसेवाडा को भारी बहुमत से जीतने के लिए चरोदा मंडल युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित जनों ने कहा कि हम भाजपा के उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी बनाते हुए विधानसभा में भेजेंगे।
चरोदा मंडल का हर भाजपा का हर भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सक्रियता के साथ चुनाव में फतह हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत कर रहा है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहा है विधानसभा चुनाव के मध्य नजर ही आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर, चरोदा मंडल मद्देनजर युवा मोर्चा की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
जिसमें विधानसभा चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा उपकार चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी जेठमल, जिला मंत्री दिलीप पटेल, डॉ राधेश्याम वर्मा, जेठमाल बोथरा उपस्थित थे।
प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने युवाओं को चार्ज करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, युवा केवल उम्र से ना होकर युवा सोच को बढ़ावा देना है।
वही युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने अहिवारा विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आभार युवा मोर्चा विधानसभा संयोजक तेजस पाल ने किया।
जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा दुर्ग ग्रामीण संयोजक वरुण यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, अहिवारा विधानसभा के सहसंयोजक अभिषेक सिंह उपस्थित थे।















