BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अहमदाबाद में कचरे से बनेगी बिजली, केंद्रीय गृह मंत्री ने 375 करोड़ से बने प्लांट का किया उद्घाटन

राज्य सरकार के मुताबिक प्लांट से जहां एक ओर बिजली का उत्पादन होगा, वहीं दूसरी ओर शहर को साफ रखने और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी…

अहमदाबाद (ए)। अहमदाबाद में कचरे से अब बिजली बनाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में 15 मेगावाट के बिजली संयंत्र का उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने बताया कि 375 करोड़ की लागत से अहमदाबाद के पिपलाज गांव में पीपीपी मॉडल पर प्लांट का निर्माण कराया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने 15 मेगावाट के प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्लांट का दौरा करके अधिकारियों से संचालन के बारे में जानकारी एकत्र की।

राज्य सरकार के मुताबिक प्लांट से जहां एक ओर बिजली का उत्पादन होगा, वहीं दूसरी ओर शहर को साफ रखने और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। इस प्लांट में प्रतिदिन शहर के एक हजार मीट्रिक टन कचरे से 15 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) हर दिन शहर से हजारों मीट्रिक टन कचरा पिराना डंप साइट पर डंप करता है। डंप स्थल पर लग रहे शहरी कचरे के ढेर के निपटाने के लिए नगर निगम ने अब एक कदम आगे बढ़ाया है।

प्लांट रिवर्स ग्रेट फायरिंग का उपयोग करके कचरे को जलाकर भाप उत्पन्न करेगा। इसके बाद भाप का उपयोग बिजली पैदा करने के लिए किया जाएगा। इसकी ग्रिड में आपूर्ति की जाएगी। इस सुविधा से शहर में काफी प्रदूषण कम होगा

Related Posts