BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

असिस्टेंट लोको पायलट के 5996 पद निकलने वाली भर्ती, इस दिन से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

असिस्टेंट लोको पायलट के हजारों पद पर रेलवे ने वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए उम्मीदवार बेहद जल्द अप्लाई कर सकेंगे…

नईदिल्ली (ए)। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो उसे साकार करने का समय आ गया है. इंडियन रेलवे ने के भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर बम्पर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस अभियान के लिए आवेदन करने की प्रोसेस जल्द शुरू होने जा रही है. आवेदन करने के इच्छुक भर्ती के लिए 20 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे. जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 19 फरवरी 2024 होगी. लास्ट डेट के निकल जाने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) इस अभियान के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों को भरेगा. इस अभियान के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 5996 पद भरे जाएंगे. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र या डिसिप्लिन में आईटीआई या डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्र सीमा

अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी

इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 19 हजार 900 रुपये सैलरी प्रदान की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

योग्य असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा: स्टेज 1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), स्टेज 2 कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), और स्टेज 3 मेडिकल एग्जामिनेशन।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए अप्लाई करने वाले जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि अप्लाई करने वाले एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का ही शुल्क देना होगा।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक साइट IndianRailways.gov.in पर जाएं. उम्मीदवार होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक कर आवेदन करें. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

नोट: आवेदन करने के पूर्व आधिकारिक साइड जरूर विजित करे और पूरा डिटेल लेवे…

Related Posts