BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

अश्लील हरकतें करते कई जोड़े पकड़ाये, रक्षा टीम की कार्यवाही से मचा हड़कंप..

भिलाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW प्रज्ञा मेश्राम दुर्ग को लगातार यह शिकायत प्राप्त हुई की शहर के उद्यानों में लड़के लड़की बैठते हैं। जिनके द्वारा अश्लील हरकतें की जाती हैं। जिससे समाज के लोगों में इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है, की शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षा टीम को मिली शिकायत पर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। रक्षा टीम द्वारा सोमवार दिनांक 17.02.2020 को शहर के विभिन्न उद्यानों एवं सुनसान जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। जिसमें पेट्रोलिंग दौरान लगभग 12.30 सुनीति उद्यान सेक्टर 8 मे दबीश दी गई। जिसमें 8-10 लड़के लड़कियों के जोडे अलग-अलग जगहों पर बैठे अश्लील हरकत करते पाए गए। जिन्हें पकड़ कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW के समक्ष पेश किया गया। एएसपी मेश्राम द्वारा उनसे पूछताछ कर इनके माता पिता को ऑफिस बुलाया गया एवं समझाइश देख माता पिता को सुपुर्द किया गया ताकि समाज में किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच पैदा ना हो। एवं बच्चों का कैरियर सुरक्षित रहें।

Related Posts