BREAKING

Uncategorised

अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ के नए DGP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ के नए DGP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के पुलिस महानिदेशक का तबादला आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेशानुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अशोक जुनेजा, भापुसे (1989) को पुलिस महानिदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। अब तक वह डीजी (नक्सल ऑपरेशन) की कमान संभाल रहे थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस महकमे के कामकाज को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।

उनका गुस्सा डीजीपी डी एम अवस्थी पर फूटा था। नाराजगी का आलम यह रहा कि बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने डीजीपी बदलने का फरमान सुना दिया। यहां देखे आदेश…

Related Posts