BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध शराब बिक्री व परिवहन करने वाले दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार; 21 पौवा अंग्रेजी, 25 पौवा देशी प्लेन और 17 पौवा देशी मसाला शराब जप्त

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक पल्लव एवं अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, उप पुलिस अधीक्षक संजय पुढीर के द्वारा दीपावली त्यौहार के मददेनजर कानून व्यवस्था डयुटी एवं अवैध शराब एवं जुआ के खिलाफ अभियान कार्यवाही करने के निर्देश के तारतम्य में आज दिनांक 25.10.2022 को
नंदिनी पुलिस को टाउन व देहात भ्रमण के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बानबरद का जगतु धीवर अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखा है सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया जो आरोपी जगतु घीवर के घर कमरा से 15 पौवा देशी प्लेन शराब व 17 पौवा देशी मसाला शराब जुमला 32 पौवा कीमती 3220 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिर० किया गया।

रेड कार्यवाही दौरान बानबरद में पून मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि अहिवारा को नरेन्द्र प्रसाद डहरिया अपने मो0सा0 एचएफ डिलक्स क 0 CG07BV5446 से अवैध रूप से शराब बिक्री करने परिवहन कर गांधी मेमोरियल स्कुल रोड तरफ से अहिवारा जा रहा है मौके पर जाकर धेराबंदी कर आरोपी नरेन्द्र डहरिया के मो0सा0 को रुकवाकर मो0सा0 के सामने रखे प्लास्टिक बोरी को चेक करने पर बोरी में 21 पौवा अग्रेजी शराब आईकान व 10 पौवा देशी मशाल शराब मिला उक्त जुमला 31 पौवा एवं मो0सा0 चएफ डिलक्स क्र0 CG07BV5446 कीमती 20,000 रूपये को जप्त कर किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जोन से गिरफतार कर मौके पर देहाती नालसी कायम करने पश्चात मय माल मुलजिम थाना आकर आरोपीयो के विरूद्ध क्रमश अपराध क० 419/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट एवं अपराध क्र0 420/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपीगणो का न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

अपराध क्रमांक:419/2022,धारा: 34 (2) आबकारी एक्ट अपराध क्रमांक:420/2022,धारा 34 (2) आबकारी एक्ट।
आरोपी: (1) जगतु घीवर पिता श्याम लाल धीवर उम्र 50 साल साकिन बानबर वार्ड क्र0 14
(2) नरेन्द्र प्रसाद डहरिया पिता सुरेश प्रसाद डहरिया उम्र 36 साल साकिन वार्ड क्र0 07 बिहार टेट के पीछे अहिवारा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छ0ग0
जप्त मशरूका
15 पौवा देशी मंदिरा प्लेन व 17 पौवा देशी मंदिरा
मासाला शराब कुल 32 पौवा किमती 3220.

21 पौवा अंग्रेजी शराब आईकान व 10 पौवा देशी मंदिरा प्लेन कुल 31 पौवा कीमती 3420 रूपये एवं मो0सा0 एचएफ डिलक्स क्र० CG07BV5446 कीमती 20,000 रूपये।

Related Posts