गैरेला। जीपीएम पुलिस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही कर रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जीपीएम पुलिस के द्वारा दिनांक 23/6/2020 के द्वारा अलग अलग टीम बना कर थाना छेत्रो में रेड कार्यवाही की गई । थाना गौरेला में 06 प्रकरण में 22 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 2110 रुपये, थाना पेण्ड्रा में 06 प्रकरण में 11 लीटर महुआ शराब बिक्री रकम 1100 रुपये, थाना मरवाही में 02 प्रकरण में 06 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम 600 रुपये जप्त कर कुल 14 लोगो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा है जीपीएम जिले में किसी भी प्रकार से अवैध कारोबार को पनपने नही दिया जाएगा। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
विदित हो कि विगत दिनों इसी क्रम में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वाले 07 ट्रेक्टर के विरुद्ध जीपीएम पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है।