दुर्ग। बुधवार को मध्यप्रदेश से गोवा शराब के अवैध परिवहन पर धमधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धमधा पुलिस ने मध्यप्रदेश से लाई जा रही शराब की 500 से ज्यादा पेटियां शराब जब्त की है। ट्रक, टाटा सफारी व कार की मदद से यह अवैध परिवहन किया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत 30 लाख रुपए से भी ज्यादा है।
धमधा पुलिस ने ट्रक व कार भी जब्त कर लिया है। कुल मशरूका 55 लाख से ज्यादा की है। इस मामले को लेकर दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव आज पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
एसपी पल्लव ने बताया कि धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शराब की बहुत बड़ी खेप मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एक ट्रक क्रमांक CG 07 BW 3630, 1 टाटा सफारी व 1 डैटसन गो कार के साथ 550 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब कीमती करीब 30 लाख जब्त किया। साथ में तीनों
वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद पटेल (42) निवासी कोहका भिलाई मूल निवासी रामपुर सीधी मध्यप्रदेश, दशरथ मीणा (45) निवासी गीता कालोनी सांवेर, इंदौर को गिरफ्तार किया है। एक वाहन चालक भागने में सफल हो गया उसकी तलाश की जा रही है।















